
'आजतक’ से बोले पुतिन, ‘यूक्रेन पर ट्रंप पीसमेकर, अलास्का में कंपनियों की चिट्ठियां लाए थे’
AajTak
यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन का आजतक से ये खास इंटरव्यू इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि इसमें पहली बार रूस ने ट्रंप की शांति कोशिशों को इतनी मजबूती से स्वीकारा है. पुतिन ने संकेत दिया कि मानवीय नुकसान, राजनीतिक दबाव और आर्थिक हित, ये तीनों वजहें अमेरिका को हल तलाशने पर मजबूर कर रही हैं. हालांकि बड़ी प्रगति पर अभी भी पर्दा है, लेकिन वार्ताओं ने एक संभावित नई शुरुआत की उम्मीद जरूर जगाई है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर हैं और इस दौरे पर दुनिया भर की निगाहें हैं. खासकर अमेरिका की. जो इन दिनों यूक्रेन संकट सुलझाने के लिए रूस से बातचीत कर रहा है. इस दौरे से ठीक पहले पुतिन ने ‘आजतक’ को दिए अपने वर्ल्ड एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अमेरिका से चल रही बातचीत और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस युद्ध को खत्म करने के प्रयासों पर भी विस्तार से बात की.
कुश्नर और विटकॉफ के साथ मीटिंग में क्या हुआ
पुतिन ने जवाब दिया कि अभी इस बातचीत के मायने निकालना थोड़ी जल्दबाजी होगी. मुझे नहीं लगता आप वहां होते भी तो उस चर्चा को सुनकर आपको कुछ हासिल होता. ये बैठक पांच घंटे चली. मैं खुद इतनी लंबी बैठक से ऊब गया था पर ये बैठक जरूरी थी. जरा सोचिए इस पूरी बैठक में विटकॉफ और कुश्नर के साथ मैं अकेला था. लेकिन सच कहूं तो ये एक बेहद अहम बैठक थी. हालांकि इस बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अलास्का में हुई बैठक से पहले हुए समझौते और उससे जुड़े बिंदुओं पर ही बातचीत हुई. हां, इस बार हमने एक एक बिंदु पर सिलसिलेवार बातचीत की जो कुल मिला कर काफी सार्थक रहा.
कहां आगे नहीं बढ़ पाई बात?
रूसी राष्ट्रपति ने बताया कि कई मुद्दे रहे जिन्हें लेकर विरोधाभास था. ये एक बेहद पेचीदा विषय है जिसकी जिम्मेदारी राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद पर ली है. मैं इसे लेकर कटाक्ष नहीं कर रहा. मगर दोनों पक्षों को एकमत करना एक बहुत जटिल काम है. मैं मानता हूं कि राष्ट्रपति ट्रंप सचमुच इसका हल चाहते हैं और तभी हमने एक एक बिंदु पर सिलसिलेवार बात की. ऐसे हर मुद्दे पर जिसे लेकर हम सहमत या असहमत थे. फिलहाल अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. वजह, इसका कुछ भी निष्कर्ष निकालना राष्ट्रपति ट्रंप की देखरेख में हो रही बातचीत में बाधा डाल सकता है. उनके कूटनीतिक प्रयास जारी हैं. उन्होंने पहले यूक्रेन के प्रतिनिधियों से बात की, इसके बाद वो यूरोप गए, फिर वो हमारे पास आए और इसके बाद वो यूरोपीय हितधारकों और यूक्रेन के प्रतिनिधियों से दोबारा बात करेंगे.
अलास्का में क्या हुआ?

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









