
'आजतक' से बोले अमित शाह-ममता जी को अपनी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए
AajTak
मेदिनीपुर में रोड शो करने के दौरान आजतक के साथ खास बातचीत में अमित शाह ने कहा कि जनता की इच्छा के मुताबिक संकल्प पत्र तैयार किया गया है. घुसपैठ मुक्त बंगाल का वादा किया है. बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है. उन्होंने ममता बनर्जी की चोट पर कहा कि ममता को अपनी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए.
बंगाल में पहले चरण के मतदान में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं ऐसे में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है. बीजेपी नेता अमित शाह ने आज मंगलवार को मेदिनीपुर में रोड शो किया और इस दौरान आजतक के साथ खास बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी को अपनी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए. मेदिनीपुर में रोड शो करने के दौरान आजतक के साथ खास बातचीत में अमित शाह ने कहा कि जनता की इच्छा के मुताबिक संकल्प पत्र तैयार किया गया है. बीजेपी का संकल्प पत्र पूरे देश की जनता गंभीरता के साथ लेती है. हमने घुसपैठ मुक्त बंगाल का वादा किया है. भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल का वादा किया है. महिला सुरक्षा का वादा किया है. हमने सोनार बांग्ला का कल्पना की है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









