
आग बरसाती रूसी तोपें, घर छोड़कर पैदल भागते लोग... अब यूक्रेन के इस शहर पर कब्जे की तैयारी में पुतिन की सेना
AajTak
करीब साल भर से जारी रूस और यूक्रेन का युद्ध अब बखमुत शहर पर कब्जा पाने के लिए हो रहा है. रूसी सेना की ओर से हालात ऐसे कर दिए गए हैं कि बखमुत के निवासी यूक्रेनी सैनिकों की मदद से पैदल ही शहर से भागने को मजबूर हैं. महीनों से रूस के लिए बखमुत एक बड़ा टारगेट रहा है.
रूस और यूक्रेन का युद्ध बीते एक साल से जारी है. इस युद्ध में दोनों ही देशों के कई सैनिक अब तक जान गंवा चुके हैं. कई इलाकों पर कब्जा करने के बाद रूसी सेना अभी बखमुत पर कंट्रोल पाने की कोशिश में जुटी है. विदेशी समचार एजेंसी एपी ने बताया कि रूसी सेना के दबाव ने यूक्रेन के बखमुत के निवासियों को सैनिकों की मदद से पैदल ही शहर से भागने के लिए मजबूर कर दिया है. यह स्थानीय लोग प्रमुख पूर्वी गढ़ से हटने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन इससे पहले ही माहौल ऐसे हो गया कि लोगों को शहर छोड़कर पैदल ही भागना पड़ा.
महीनों से रूस के लिए बखमुत एक बड़ा टारगेट रहा है. ऐसे में अब रूसी सैनिकों का काफिला अपने तमाम तोपों और हथियारों के साथ धीरे-धीरे बखमुत पर कब्जा करने की ओर आगे बढ़ रहा है. शनिवार को, बखमुत के पास कुछ लोगों ने देखा कि यूक्रेन के सैनिकों को पास के गांव ख्रोमोव तक पहुंचने में मदद करने के लिए एक पंटून पुल की स्थापना की जा रही है. इसके बाद ख्रोमोव में हमला शुरू हुआ और कम से कम पांच घरों में आग लगा दी गई.
बखमुत शहर पर कब्जा पाने की कोशिश में रूस
कुछ दिनों पहले ही रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी शहर बखमुत तक पहुंचने वाले रूट पर तोपें बरसाईं थीं. रूस ने बखमुत तक पहुंचने के अन्य सभी रास्तों को पहले से ही ब्लॉक कर दिया है. रूस की वैगनर सेना के प्रमुख ने कहा था कि ये सड़क अभी तक यूक्रेन की सेना के लिए खुली हुई थी. लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है. ये शहर अब खंडहर में बदल चुका है.
रॉयटर्स के मुताबिक बखमुत से पश्चिम की ओर जाने वाले रूट्स पर रूसी गोलाबारी हुई. जो शहर के अंदर और बाहर यूक्रेनी सेना की पहुंच को रोकने के उद्देश्य से की गई. हालांकि रूसी टैंक गोलाबारी से ख्रोमोव शहर में एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया.
बस्तियों को बर्बाद कर रही सेना

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











