
आगरा: REEL बनाने के चक्कर में धड़ से अलग हो गया सिर, गर्दन कटते ही दर्दनाक मौत, VIDEO
AajTak
यूपी के आगरा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 20 साल के युवक की रील बनाने के चक्कर में दर्दनाक मौत हो गई. बता दें कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया. उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
उत्तर प्रदेश के आगरा में रील बना रहे युवक का सिर धड़ से अलग हो गया. दरअसल, रील बनाते समय युवक स्लो मोशन में एक गाने पर डांस कर रहा था. इस दौरान उसने गैलरी में लगे लोहे के जाल को ऊपर उठाया और डिसबैलेंस हो गया.
डिसबैलेंस होने के कारण युवक नीचे गिरा और उसका सिर धड़ से अलग हो गया. गर्दन कटते ही युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. घटना का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो 35 सेकंड का है, जिसमें 5 युवक देखे जा रहे हैं. दो युवक जमीन पर बैठे हुए हैं. एक युवक दुकान का शटर खोलने की तैयारी कर रहा है तो वहीं एक युवक वहां खड़े होकर डांस कर रहा है.
बैलेंस बिगड़ने पर गिर गया नीचे
वीडियो से प्रतीत हो रहा है कि युवक रील बनवा रहा है. इस दौरान वह डांस करते हुए स्लो मोशन में आता है. अचानक युवक नीचे लोहे के जाल को उठाता है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह नीचे गिर जाता है. वहां मौजूद सभी युवक उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं. तब तक युवक का जाल में फंसकर सिर धड़ से अलग हो जाता है. युवक का शव चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर अलग अलग हो कर गिर जाता है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद नीचे पूरे फ्लोर पर खून ही खून हो गया. जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग आ गये.
ज्वेलर्स की दुकान पर करता था काम
जानकारी के मुताबिक सभी युवक शनिवार सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने के लिए आये थे. मृतक युवक का नाम आसिफ (20) और उसके पिता का नाम सलीम बताया जा रहा है. वह आबाद नगर थाना ताजनगंज क्षेत्र का रहने वाला था. आसिफ नमक की मंडी में स्थित सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में काम करता था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








