
आगरा: हिंदू लड़की को भगाकर की शादी, गुस्साए लोगों ने फूंक दिया लड़के का घर
AajTak
आगरा में एक मुस्लिम युवक के घर पर धर्म जागरण समन्वय संघ के कार्यकर्ताओं ने आगजनी की है. मुस्लिम युवक, हिंदू लड़की के साथ भाग गया था. दोनों बालिग हैं और दोनों ने शादी कर ली है. पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मुस्लिम युवक के घर में आग लगा दी गई. दरअसल, सिंकदरा थाना क्षेत्र के रूनकता का रहने वाला जिम संचालक हिंदू लड़की के साथ भाग गया था. दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हमने शादी कर ली, कोई हमें परेशान न करें. वीडियो सामने आने के बाद से ही कुछ लोग आक्रोशित थे.
इस बीच पुलिस ने बुधवार रात को युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया. इस दौरान जिम संचालक फरार हो गया. उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह गांव में बवाल हो गया और धर्म जागरण समन्वय संघ के कुछ कार्यकर्ताओं ने जिम संचालक के घर में आगजनी कर दी.
आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई और आग को बुझाया गया. मौके पर एसएसपी सुधीर सिंह भी पहुंच गए हैं. उन्होंने मामले में लापरवाही बरतने पर रुनकता चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
मौके पर पहुंचे एसएसपी, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
मीडिया से बात करते हुए एसएसपी सुधीर सिंह ने बताया, 'चार दिन पहले लड़की और लड़का भाग गए थे, लड़की को बरामद कर लिया गया है और कोर्ट बंद होने की वजह से उसका बयान दर्ज नहीं किया है, इस बीच धर्म जागरण समन्वय संघ के कुछ कार्यकर्ताओं ने लड़के के घर में आगजनी कर दी.'
एसएसपी सुधीर सिंह ने बताया, 'आग को बुझा लिया गया है और रूनकता चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच कराई जा रही है, अगर उनकी लापरवाही भी सामने आई तो वह भी निलंबित होंगे. आगजनी मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. कुछ लोग मौके से पकड़े गए हैं.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










