
आगरा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर FIR, वैलेंटाइन डे पर पार्क में बैठे लड़के-लड़कियों के साथ की थी बदसलूकी
AajTak
उत्तर प्रदेश के आगरा में बजरंग दल के सदस्यों द्वारा लड़के-लड़कियों के साथ बदसलूकी किए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद FIR दर्ज की गई. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. इस वीडियो में महिलाओं समेत संगठन के कार्यकर्ता पार्क में पहुंचकर कथित तौर पर लड़के-लड़कियों के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने सोमवार को वैलेंटाइन डे पर सार्वजनिक स्थानों पर जोड़ों से बदसलूकी के आरोप में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने यह जानकारी दी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











