
आगरा में पुलिसकर्मी ने रेप के बाद की दलित महिला की हत्या, शव को फंदे से लटकाया
AajTak
आगरा में तैनात 27 साल के पुलिस कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह को दलित महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है. छत्ता के सहायक पुलिस आयुक्त यानी एसीपी आरके सिंह ने घटना के बारे में पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एससी एसटी सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर 25 साल की दलित महिला का रेप किया. इसके बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर उसकी लाश को फंदे से लटका दिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि महिला का शव 29 दिसंबर को पुलिसकर्मी राघवेंद्र सिंह के किराए के कमरे की छत से लटका हुआ मिला था.
पुलिस के मुताबिक, महिला घटना से एक दिन पहले आगरा में कांस्टेबल के किराए के कमरे पर गई थी. छत्ता के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आरके सिंह ने कहा, ‘आगरा में तैनात 27 साल के पुलिस कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह को दलित महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है. महिला का शव छत्ता पुलिस स्टेशन की सीमा में आने वाले बेलनगंज इलाके में उसके किराए के कमरे में फंदे में लटका हुआ मिला था.’
वारदात के दिन ऑफिस से जल्दी चला था था कांस्टेबल
अधिकारी ने कहा कि घटना के दिन राघवेंद्र सिंह उनके ऑफिस पहुंचे थे, लेकिन जल्दी वहां से चले गए थे. बाद में उसने अपने साथियों को घटना की जानकारी दी. एसीपी ने बताया कि आगरा पुलिस ने कांस्टेबल पर आईपीसी की धारा 306, 376 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है.
एक दूसरे को पहले से जानते थे आरोपी और पीड़िता
एसीपी आरके सिंह ने आगे बताया कि कांस्टेबल राघवेंद्र मूल रूप से झांसी का रहने वाला है. वह आगरा के बेलनगंज इलाके में किराए पर घर लेकर रह रहा था. दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे. लड़की गुरुग्राम के एक किडनी सेंटर में काम करती थी. एसीपी ने बताया कि महिला के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








