
आगरा: कोर्ट कैंपस में हेड कॉन्स्टेबल को लहूलुहान कर खूंखार क्रिमिनल को छुड़ा ले गए बदमाश
AajTak
आगरा के कोर्ट में खूंखार अपराधी विनय शर्मा एक हेड कॉन्स्टेबल को घायल कर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया. दरअसल उसे पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने हेड कॉन्स्टेबल पर ईंट से हमला कर उसे छुड़ा लिया.
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बदमाश हेड कॉन्स्टेबल पर हमला कर उसकी गिरफ्त से फरार हो गया. बदमाश के हमले से यूपी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल अभय प्रताप सिंह लहूलुहान हो गए और उनके सिर से खून निकलने लगा. जिसने उनकी वर्दी को भी लाल कर दिया.
खूंखार और दुर्दांत अपराधी विनय शर्मा को उन्होंने पकड़ कर रखा था, जो हमला करने के बाद हाथ छुड़ाकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया. यह घटना आगरा के दीवानी कचहरी में दर्जनों लोगों के बीच हुई.
पुलिस के तमाम सिपाही और अधिकारी, वकील और आम आदमी किसी की समझ में नहीं आया कि पलक झपकते क्या हुआ है? जब तक लोग समझ पाते तक तक आगरा जोन में खौफ और आतंक का पर्याय विनय श्रोत्रीय उर्फ विनय शर्मा अपने साथियों के साथ रफू-चक्कर हो चुका था.
विनय श्रोत्रीय आगरा जिला जेल में बंद था. उसे बुधवार को अदालत में पेशी के लिए हेड कॉन्स्टेबल अभय प्रताप सिंह कस्टडी में लेकर आए थे लेकिन गैंगस्टर विनय श्रोत्रीय को उसके साथी पुलिस कस्टडी से दिनदहाड़े छुड़ा ले गए.
फिरोजाबाद के रहने वाले विनय के खिलाफ 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. विनय श्रोत्रीय के खिलाफ फिरोजाबाद में लूट और डकैती के 21 मुकदमे दर्ज हैं. एटा में में भी एक मुकदमा दर्ज है. आगरा में अपराधी विनय श्रोत्रीय के खिलाफ 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
आगरा पुलिस ने अपराधी विनय श्रोत्रीय के गैंग को लिस्टेड कर रखा है और वो हार्ड कोर क्रिमिनल है. विनय पर लूट और डकैती के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. विनय पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का भी केस चल रहा है.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









