
आगरा: कब...कहां...कैसे, हिंदू लड़की को भगाने वाले मामले की Inside Story जानिए
AajTak
आगरा में हिंदू लड़की को भगाने वाला मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस मामले में चश्मदीदों और लड़के के परिवारवालों ने अहम बयान दिए हैं. लड़की के परिवार के तरफ से भी दावे हुए हैं.
आगरा के रूनकता में हिंदू लड़की और मुस्लिम युवक के भागने का मामला गरमा गया है. शनिवार को धर्म जागरण समन्वय संघ के कार्यकर्ताओं ने युवक के घर पर आगजनी की. इसके साथ ही परिवार के दो अन्य घरों को भी आग के हवाले कर दिया. इधर, आगरा पुलिस ने लड़की को दिल्ली से बरामद कर लिया और उसे साथ ले आई, जबकि युवक की तलाश जारी है.
जानकारी के मुताबिक, युवक एक जिम संचालक है, उसका लड़की के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. 11 अप्रैल को लड़की अपने घर से भाग गई थी. उसी दिन से युवक भी गायब था. लड़की के पिता ने थाने में FIR दर्ज करवाई थी. इसमें आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का किडनैप किया गया है. उन्होंने मुस्लिम युवक पर बेटी के अपहरण करने का आरोप लगाया गया था.
मामले में पुलिस ने जांच की और दोनों की लोकेशन को ट्रेस कर लिया.13 अप्रैल को पुलिस को पता चला कि लड़की दिल्ली में है. पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक गायब हो गया. जबकि पुलिस टीम लड़की को अपने साथ लेकर आगरा आ गई.
बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की ने शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए गए थे जिसमें लड़की साफ कह रही है कि वो जिम संचालक से शादी कर रही है. लड़की ने वीडियो में ये बात स्वीकार की कि उसका परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करता है और इसका विरोध कर रहा है. बताते हैं कि जिम संचालक ने अपना नाम बदल लिया था. उसने हिंदू धर्म को स्वीकार किया था और इसको लेकर अखबार में विज्ञापन भी दिया था.
पुलिस ने क्या बताया है?
वहीं, शुक्रवार को लड़के के घर पर आगजनी की गई और दूसरी प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया गया. घटना को लेकर एसएसपी सुधीर सिंह ने बताया कि 'आग पर काबू पा लिया गया. रूनकता चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया. इसके साथ ही थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच कराई जा रही जा रही है. घटना के बाद से दोनों समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. आज तक ने मौेके पर पहुंचकर कई लोगों से बात की है, लड़के के रिश्तेदारों का बयान भी लिया गया है और चश्मदीदों से भी सवाल- जवाब किए गए हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








