
आखिर XUV700 को मिली ऐसी कौन-सी रेटिंग, Anand Mahindra भी बोले-'अब हुई संतुष्टि'!
AajTak
महिंद्रा एक्सयूवी700 को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था. लॉन्च के कुछ महीनों के भीतर ही कंपनी की इस कार को Global NCAP की 5-स्टार रेटिंग सेफ्टी रेटिंग मिल गई थी. वहीं चाइल्ड सेफ्टी को लेकर भी इस कार के पास 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग है.
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की सबसे पॉपुलर गाड़ियों में से एक एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700) को एक और बड़ी सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसे लेकर आनंद महिंद्रा ने भी बोला कि अब जाकर उन्हें संतुष्टि मिली है. आखिर क्या है पूरा मामला...
अब इन पैमानों पर भी खरी उतरी XUV700 महिंद्रा एक्सयूवी700 को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था. लॉन्च के कुछ महीनों के भीतर ही कंपनी की इस कार को Global NCAP की 5-स्टार रेटिंग सेफ्टी रेटिंग मिल गई थी. वहीं चाइल्ड सेफ्टी को लेकर भी इस कार के पास 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग है. अब Mahindra XUV700 पैदल यात्रियों की सुरक्षा (Pedestrian Protection) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे पैमानों पर भी खरी उतरी है.
XUV700 को मिला Safer Choice Award इन पैमानों पर खरा उतरने के साथ ही महिंद्रा की इस कार को 'सेफर च्वॉइस अवार्ड' भी मिला है. महिंद्रा एंड महिंद्रा की ये दूसरी ऐसी कार है जिसे ये अवार्ड मिला है. एक्सयूवी700 के सेफ्टी से जुड़े इन दो नए पैमानों पर खरा उतरने के बाद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट (Anand Mahindra Tweet) कर कहा, 'एक्सयूवी700 से जुड़े कई पहलू हैं, लेकिन इस एक से हमें सबसे ज्यादा संतुष्टि मिली है.'
Safer Choice के लिए पूरी करनी होती हैं ये शर्तें किसी भी कार को ग्लोबल एनसीएपी की ओर Safer Choice अवार्ड तब ही दिया जाता है, जब उस कार को एडल्ट सेफ्टी में 5-स्टार, चाइल्ड सेफ्टी में 4-स्टार रेटिंग हो. इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और पदयात्रियों की सुरक्षा के मामले में ये कार संयुक्त राष्ट्र (UN) के परफॉर्मेंस से जुड़े नियमों को पूरा करती हो. साथ ही उस कार को इन सभी पैमानों पर ग्लोबल एनसीएपी से मान्यता प्राप्त लैब ही अपने आप को साबित करना होता है.
ये भी पढ़ें:

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










