
आखिर क्या होता है जुम्बा और कैसे करते हैं ये डांस, जिसका मुस्लिम संगठन कर रहे विरोध
AajTak
Who Introduced Zumba: एक्सरसाइज के इस फॉर्म की शुरआत एक एरोबिक्स ट्रेनर अल्बर्टो बेटो पेरेज़ ने की थी. साल 1986 से पहले फिट रहने के लिए लोग एरोबिक्स किया करते थे.एक दिन वह अपनी क्लास के लिए पॉप म्यूज़िक की कैसेट भूल गए, तो उन्होंने कार में रखे लैटिन गानों (जैसे साल्सा और मेरेंग) की मदद से 30 मिनट की एक क्लास ली. इसके बाद से ही धीरे-धीरे एक्सरसाइज की ये फॉर्म लोकप्रिय होती गई.
केरल के स्कूलों में हाल ही में शिक्षा विभाग ने जुम्बा क्लासेस की शुरुआत की, लेकिन अब मुस्लिम समूह द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है. उनका कहना है कि लड़के-लड़कियों का एकसाथ नाचना, वो भी 'कम कपड़ों में' कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता'. इस बीच आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जुम्बा क्या है, इसमें क्या होता है और इसकी शुरुआत कैसे हुई.
Zumba क्या होता है?
आजकल फिट रहने के लिए लोग जिम, योगा के अलावा जुम्बा (Zumba) क्लासेस भी ले रहे हैं. इसमें डांस मूव्स के जरिये एक्सरसाइज की जाती है. जुम्बा अधिकतर लोग इसलिए भी ज्वॉइन करते हैं क्योंकि इसे करने में थोड़ा मजा आता है. इसमें डांस और ऐरोबिक्स एक साथ किया जाता है. जुम्बा की खास बात ये है कि इसके लिए जिम की तरह किसी भी तरह के उपकरण की जरूरत नहीं होती. इसमें सिर्फ आरामदायक जूते और कपड़े चाहिए होते हैं. हर क्लास में अलग गाने और मूव्स होते हैं, जिससे यह वर्कआउट काफी मज़ेदार और एनर्जेटिक बन जाता है.
जुम्बा एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे आमतौर पर खड़े होकर किया जाता है, लेकिन इसे करने का कोई सख्त नियम नहीं है, जैसे डांस में अलग-अलग स्टेप्स होते हैं, वैसे ही जुम्बा को भी विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है. इस वर्कआउट की सबसे खास बात यह है कि इसे किसी भी गाने पर किया जा सकता है, इसमें संगीत को लेकर कोई बाध्यता नहीं होती. हालांकि, इसमें मुख्य रूप से साल्सा (Salsa), मेरेंग (Merengue), कुम्बिया (Cumbia), रेगेटॉन (Reggaeton), और हिप-हॉप (Hip-hop) जैसे लैटिन और अंतरराष्ट्रीय डांस स्टाइल शामिल होते हैं. भारत में अधिकतर लोग बॉलीवुड गानों पर जुम्बा करना पसंद करते हैं.
Zumba के कितने प्रकार होते हैं?
जुम्बा में म्यूजिक थोड़ा फास्ट होता है. फास्ट बीट वाले म्यूजिक पर एक्सरसाइज की तरह डांस किया जाता है. छोटे बच्चों के लिए जुम्बा किड्स के सेशन लिए जाते हैं, इसमें थोड़े आसान स्टेप्स होते हैं. बच्चों वाले जुम्बा को Zumbini कहा जाता है. इसके बाद सीनियर सिटीजन के लिए जुम्बा गोल्ड होता है. इसके अलावा पानी में भी जुम्बा किया जाता है, जिसे Aqua जुम्बा कहते हैं. कभी-कभी मसल्स को टोन करने के लिए हल्के वज़न के साथ जुम्बा किया जाता है, जिसे जुम्बा टोनिंग किया जाता है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







