
आखिर अमेरिका की धरती से भारत को एटमी धमकी देने की हिम्मत आसिम मुनीर को कैसे मिली?
AajTak
अगर ईरान संकट हल हो जाता है या भारत के साथ व्यापारिक समझौता होता है, तो मुनीर से दूरी बना लेंगे ट्रंप. क्योंकि अमेरिका को पता है कि मुनीर पाकिस्तान की अवाम की आवाज नहीं हैं. इमरान खान के समर्थकों का विरोध और आंतरिक अस्थिरता भी मुनीर की स्थिति को वैसे भी कमजोर करते हैं. दूसरे अब अमेरिका की आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं रही कि वह बेवजह अरबों डालर यूं ही कही पानी की तरह बहाता रहे.
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका के फ्लोरिडा के टैम्पा में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला. उन्होंने भारत पर अमेरिका की धरती से परमाणु हमले की धमकी दी. मुनीर की बातों में पाकिस्तान के परमाणु संपन्न राष्ट्र होने का अहंकार स्पष्ट दिख रहा है. मुनीर कहते हैं कि हमें लगा कि हम डूब रहे हैं, तो हम आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेंगे. सवाल यह है कि एक तरफ यूएस पूरी दुनिया को परमाणु बम से बचाने के लिए ईरान को तबाह करने को तैयार है. दूसरी तरफ पाकिस्तान उसकी धऱती पर ही आधी दुनिया को मिटाने की बात कर रहा है.
अमेरिकी धरती से इस तरह किसी तीसरे देश के खिलाफ दी गई परमाणु धमकी को पहला वाकया माना जा रहा है. जाहिर है कि दक्षिण एशिया और वैश्विक मंच पर मुनीर के बयान ने तनाव बढ़ा दिया है. मुनीर सिंधु जल संधि को लेकर भी धमकी देते हैं कि अगर भारत बांध बनाएगा, तो पाकिस्तान उसे 10 मिसाइलों से नष्ट कर देगा. मुनीर को ऐसा क्यों लगता है भारत के पास मिसाइल है ही नहीं, या पाक से मिसाइलें आने पर भारत हाथ पर हाथ धर के बैठा रहेगा? मुनीर को पता नहीं है कि जिस अमेरिका की छाती पर बैठकर वो जहर उगल रहे हैं वो उन्हें मौका पड़ने पर दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगा.
आसिम मुनीर का यह बयान टैम्पा में व्यवसायी और मानद वाणिज्य दूत अदनान असद द्वारा आयोजित एक डिनर के दौरान आया, जहां लगभग 120 पाकिस्तानी प्रवासी और कुछ अमेरिकी सैन्य अधिकारी मौजूद थे. मुनीर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर जनरल माइकल कुरिल्ला के सेवानिवृत्ति समारोह में शामिल होने आए थे. यह उनकी दो महीने में दूसरी अमेरिकी यात्रा थी, जिसमें उन्होंने पहले जून 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मुलाकात की थी. यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि भारत टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिका से हर दिन तनाव बढ़ रहा है.
भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से आसिम मुनीर की न्यूक्लियर धमकी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कदम उठाता रहेगा. पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकी नई नहीं है. जिसका उस पर कोई असर नहीं पड़ता. भारत ने एक मित्र (अमेरिका) की धरती से दी गई इस धमकी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया.
1- मुनीर को यूएस के चरित्र के बारे में नहीं पता, बहुत जल्दी दूध की मक्खी बन जाएंगे
अमेरिका से वफादारी की मुनीर को उम्मीद एक दिन उन पर बुरी तरह भारी पड़ने वाली है. अमेरिका जिस दिन अपना मतलब पाकिस्तान से निकाल लेगा उन्हें दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगा. पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की बार-बार अमेरिकी यात्राएं और संडे को टैम्पा में भारत के खिलाफ परमाणु धमकी ने उनके अमेरिका से बढ़ते रिश्तों को उजागर किया है. मुनीर को लगता है कि अमेरिका उनकी और पाकिस्तानी सेना की स्थिति को मजबूत करेगा.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








