
आखिरी चरण में दिल्ली चुनाव प्रचार, क्या केजरीवाल को मिल रहा है TINA फैक्टर का फ़ायदा?
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. बीजेपी और कांग्रेस भी जोर लगा रहे हैं. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को TINA फैक्टर से उम्मीद है.
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में चुनाव प्रचार अब आखिरी चरण में है. चुनाव प्रचार का आखिरी हफ्ता बचा है, ऐसे में हर किसी के मन में सवाल यही है कि चुनाव किस दिशा में जा रहा है? क्या केजरीवाल के खिलाफ़ एंटी इनकम्बेंसी इतनी मजबूत है कि सत्ता में बदलाव हो जाए या कुछ नाराजगियों के बावजूद अरविंद केजरीवाल जीत की हैट्रिक लगाने के लिए तैयार हैं? 8 फरवरी के नतीज़ों के बाद क्या अरविंद चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या दिल्ली में केजरीवाल युग का पटाक्षेप हो जाएगा?
क्यों केजरीवाल बन गए हैं दिल्ली चुनाव का सबसे बड़ा फैक्टर?
दिल्ली में तीनों बड़ी पार्टियों ने मतदाताओं के सामने अपना-अपना एजेंडा रख दिया है. हर दल इस चुनाव में फ्री वाली योजनाओं पर फोकस करके लड़ रहा है. आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के पास अपनी-अपनी रेवड़ियां हैं और जनता को यह चुनना है कि आखिरकार उन्हें कौन सी गोली पसंद आ रही है. बीजेपी यह साफ कर चुकी है कि वह मौजूदा सरकार की चल रही योजनाओं पर कोई भी ब्रेक नहीं लगाएगी.
यह एक तरीके से स्वीकारोक्ति भी है कि मौजूदा सरकार के अंदर चल रही योजनाएं पब्लिक को पसंद आ रही हैं. इससे एक बात और साफ हो जाती है कि थोड़ी-बहुत नाराजगी के बावजूद अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार की योजनाएं लोगों में पॉपुलर हैं. शायद यही वजह है कि इसलिए जाने-अनजाने केजरीवाल इन चुनावों में सबसे बड़ा फैक्टर बन चुके हैं.
करप्शन की तलवार क्या कुंद करेगी केजरीवाल की धार?
शराब घोटाले से लेकर मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में गड़बड़ियों का आरोप सीधे-सीधे अरविंद केजरीवाल पर लगा और पहले मामले में तो उनकी गिरफ्तारी भी हुई. दिल्ली के लोगों के बीच इस बात की चर्चा तो है कि अरविंद केजरीवाल की इमेज अब पहले जैसी साफ-सुथरी नहीं रही. अब बात यहां पर आकर टिक जाती है कि क्या लोगों को ऐसी इमेज वाले मुख्यमंत्री से ऐतराज है या सरकारी सुविधाओं के आगे ये आरोप बौने साबित होंगे. आम आदमी पार्टी को सरकारी योजनाओं के सहारे नैया पार लगने की उम्मीद है. एक फैक्टर ये भी है कि बीजेपी हो या कांग्रेस, किसी भी दल ने दिल्ली चुनाव में सीएम फेस घोषित नहीं किया है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







