
आक्सीजन संकट: राज्यों की रिपोर्ट-केंद्र का आंकड़ा, सियासी घमासान से अलग है जमीनी हकीकत
AajTak
IMA के एक पूर्व अध्यक्ष और पूर्वी दिल्ली में एक निजी अस्पताल के मालिक कहते हैं कि जब रोगी की मौत कार्डिक अरेस्ट से हुई है तो इसे ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत कैसे लिखा जा सकता है. हालांकि वे यह भी कहते हैं कि ये सच्चाई है कि अगर ऑक्सीजन सप्लाई का मैनेजमेंट बेहतर होता तो 15-20 फीसदी मौतें टाली जा सकती थी.
केंद्र सरकार ने मंगलवार को जब संसद में कहा कि देश में कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौतें नहीं हुई, तो मानो कितनों के महीनों पुराने जख्म फिर से हरे हो गए. जब अप्रैल-मई-जून में लोग ऑक्सीजन के लिए अस्पतालों के बाहर हाहाकार कर रहे थे, ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर भटकने वाले लोगों की तस्वीरें अक्सर नजर आती थीं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










