
'आईफोन' वाला लंच बॉक्स लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, टीचर्स भी हैरान! Video आया सामने
AajTak
आजकल बाजार में तरह-तरह के लंच बॉक्स मिलने लगे हैं लेकिन क्या आपने कभी 1.5 लाख का लंच बॉक्स देखा है. एक स्टूडेंट जब ऐसा लंच लेकर स्कूल पहुंचा तो टीचर हैरान हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आजकल के बच्चों को मजेदार खाने के साथ स्टाइलिश लंच बॉक्स भी चाहिए होता है. कई बार मजेदार लंच बॉक्स के चक्कर में वह खाना नहीं खाते और जिद पर आ जाते हैं कि उन्हें इस डिजाइन का टिफिन चाहिए. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है एक बच्चे ने आईफोन के डब्बे को ही अपना लंच बॉक्स बना लिया और उसे स्कूल भी लेकर गया. इसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर कोई उसकी मासूमियत पर प्यार लूटा रहे हैं.
क्या है वायरल वीडियो का सच
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बच्चा अपने क्लासरूम में आईफोन के डब्बे में लंच लेकर पहुंच गया. जब उससे उसकी टीचर ने पूछा कि वह क्या लेकर आया है तो उसने बताया कि इस बॉक्स में उसका पराठा यानी लंच है.
टीचर भी हैरान
बच्चे की इस हरकत को देखकर उसकी टीचर भी हैरान हो गई. जब उन्होंने बच्चे से पूछा कि इसे किसने पैक किया है तो जवाब में बच्चा कहता है कि उसने खुद ही इसे रखा है.
वीडियो पर आए हजारों व्यूज

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












