
आईपीएस अधिकारी ने भेस बदलकर जुए के अड्डों पर मारी रेड, रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी भी जुआ खेलते मिले
AajTak
जांबाज़ IPS अधिकारी ने भेस बदलकर जुए के 4 अड्डों पर रेड मारी. 50 जुआरियों सहित 35 मोटरसाइकिलें भी पकड़ी गईं. पकड़े गए जुआरियों में 2 रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी भी मिले. यह मामला महाराष्ट्र के वाशिम जिले का है.
जांबाज़ IPS अधिकारी ने भेस बदलकर जुए के 4 अड्डों पर रेड मारी. 50 जुआरियों सहित 35 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं. पकड़े गए जुआरियों में 2 रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी भी मिले. रेड के लिये 2 जिलों से पुलिस दल बुलाया गया. (वाशिम से जका खान की रिपोर्ट) महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले के कारंजा शहर में अलग-अलग स्थानों पर खुले आम जुआ चलने की खबर अमरावती विभाग के IG चन्द्रकिशोर मीणा को मिली. आईजी के मार्गदर्शन से कारंजा शहर में पिछले 5 दिनों से यवतमाल ज़िले के एडिशनल एसपी अनुराग जैन ने शहर के चप्पे-चप्पे पर भेस बदलकर जुए अड्डों की पूरी इन्फॉर्मेशन इकट्ठा की.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









