
आंसू गैस के गोलों से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती
AajTak
किसान संगठनों की ओर से बताया गया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य में सुधार है और खतरे की कोई बात नहीं. डल्लेवाल भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के प्रधान हैं और वर्तमान किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं.
किसान आंदोलन 2.0 का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे यूनियन लीडर जगजीत सिंह डल्लेवाल की बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है. किसानों का दावा है कि शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा कर्मियों की ओर से आंसू गैस के गोले दागे जाने के कारण डल्लेवाल को सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. उन्होंने सीने में जलन की शिकायत की थी और बुखार भी आ रहा था. बता दें कि जगजीत सिंह डल्लेवाल भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के प्रधान हैं और वर्तमान किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं.
किसान संगठनों की ओर से बताया गया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य में सुधार है और खतरे की कोई बात नहीं. बता दें कि बुधवार को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब बैरिकेड्स हटाने का प्रयास करने वाले प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. किसानों ने दावा किया कि बठिंडा के 22 वर्षीय प्रदर्शनकारी शुभकरण सिंह की पुलिस के साथ झड़प के दौरान मौत हो गई. हालांकि, पुलिस ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा है कि यह अफवाह है.
पंजाब किसान मजदूर के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने बुधवार शाम 'दिल्ली चलो मार्च' को अगले दो दिनों के लिए निलंबित करने की घोषणा की. इस बीच किसानों के साथ चार दौर की बातचीत का हिस्सा रहे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें पांचवें दौर की बातचीत के लिए आमंत्रित किया है. सूत्रों के मुताबिक, किसान नेताओं ने केंद्र से मांग की है कि वह उन्हें आधिकारिक तौर पर बताए कि वह फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी कैसे दी जाए, इस पर चर्चा के लिए तैयार है. सूत्रों ने कहा कि किसान यह भी चाहते हैं कि केंद्र उन्हें बातचीत के लिए समय और तारीख दे और उसके अनुसार वे फैसला करेंगे.
'दिल्ली चलो' मार्च के तहत किसान बुधवार सुबह 1200 ट्रैक्टर ट्रॉली, 300 कारों और 10 मिनी बसों के साथ पंजाब और हरियाणा को जोड़ने वाली खनौरी बॉर्डर पर एकत्र हुए. केंद्र सरकार ने आरोप लगाए हैं कि पंजाब की भगवंत मान सरकार किसानों को बॉर्डर की ओर आने से रोक नहीं रही है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पंजाब सरकार को चिट्ठी लिखी गई है. इसके जवाब में पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने केंद्रीय गृह सचिव को लिखे पत्र में कहा कि यह कहना बिल्कुल गलत है कि पंजाब सरकार की अनुमति से ही शंभू और ढाबी-गुजरां बॉर्डर पर लोग इकट्ठा हुए हैं. उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने बल प्रयोग कर किसानों को आगे नहीं बढ़ने दिया. उन्हें रोकने के कारण ही पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर लोग इकट्ठा हो गए.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






