
आंध्र प्रदेश: क्लीनिक में लगी भीषण आग, डॉक्टर समेत 3 की मौत, 2 बच्चे भी शामिल
AajTak
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के रेनीगुंटा में एक क्लीनिक में आग लग गई. इस घटना में एक डॉक्टर और उसके दो बच्चों की मौत हो गई है. डॉक्टर की पत्नी और मां को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. घटना रविवार की सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच की बताई जा रही है. हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. आंध्र प्रदेश के तिरुपति के रेनीगुंटा थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग में आग लग गई. बिल्डिंग में लगी आग के कारण एक डॉक्टर और दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. घटना सुबह 3 से चार बचे के बीच की बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक रेनीगुंटा में डॉक्टर रविशंकर रेड्डी का आवास था जहां वे अपने परिवार के साथ रहते थे. अपने आवास के ग्राउंड फ्लोर पर डॉक्टर रेड्डी ने क्लीनिक खोल रखी थी जहां वे मरीजों को देखते थे. बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर जहां डॉक्टर रविशंकर रेड्डी मरीजों का उपचार करते थे वहीं इसी बिल्डिंग के दूसरे और तीसरे फ्लोर पर उनका परिवार रहता था.
रेनीगुंटा थाने के इंस्पेक्टर आरोहण राव के मुताबिक सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच फोन कॉल के जरिये ये सूचना मिली कि एक बिल्डिंग में आग लग गई है. उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही हमने तत्काल फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया और मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया.
रेनीगुंटा थाने के इंस्पेक्टर के मुताबिक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिशे शुरू कर दी. राहत और बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया. जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उस बिल्डिंग से डॉक्टर रविशंकर रेड्डी की मां और उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक डॉक्टर रविशंकर रेड्डी और उनके दो बच्चों को भी रेस्क्यू कर उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. डॉक्टर रविशंकर रेड्डी 100 फीसदी जल गए थे. बताया जाता है कि डॉक्टर रेड्डी के साथ ही इस घटना में उनके 12 साल के बेटे और 7 साल की बेटी की भी मौत हो गई है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आ रही है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक डॉक्टर रविशंकर रेड्डी और उनके बेटा-बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












