
आंध्र के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को चढ़ाया ओ पॉजिटिव की जगह एबी पॉजिटिव ब्लड, मौत
AajTak
आंध्र के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों किडनी संबंधी रोग से पीड़ित महिला को ओ पॉजिटिव ब्लड की जगह एबी पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया, जिससे महिला की मौत हो गई. महिला के परिवार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात एक हाउस सर्जन ने गलती से ओ पॉजिटिव जगह 'एबी पॉजिटिव' ब्लड चढ़ाना शुरू कर दिया. जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई.
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से 34 वर्षीय महिला रोगी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने महिला को गलती से गलत ब्लड ग्रुप का ब्लड चढ़ा दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई.
पश्चिम गोदावरी जिले के पलकोल्लू की रहने वाली भावना सिरिशा चार साल से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं. 4 नवंबर को उन्हें इलाज के लिए काकीनाडा जीजीएच में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने उसके कम हीमोग्लोबिन स्तर को ठीक करने के लिए 'ओ पॉजिटिव' ब्लड चढ़ाने की सलाह दी.
सिरिशा के परिवार के अनुसार, अस्पताल के ब्लड बैंक ने आवश्यक ब्लड की आपूर्ति की थी. हालांकि, मंगलवार शाम को एडवांस्ड मेडिकल केयर यूनिट (एएमसीयू-2) में ड्यूटी पर तैनात एक हाउस सर्जन ने गलती से उसकी जगह 'एबी पॉजिटिव' ब्लड चढ़ाना शुरू कर दिया. इसके बाद महिला के रिश्तेदारों ने सर्जन से पूछताछ की तो उन्होंने कथित तौर पर उनकी चिंताओं को खारिज कर दिया.
वहीं, बाद में एक स्नातकोत्तर डॉक्टर ने मामले में दखल देते हुए महिला को सही ओ पॉजिटिव ब्लड लाया. लेकिन गलत ब्लड का संक्रमण पहले ही शुरू हो चुका था. हालांकि, एबी पॉजिटिव ब्लड पैकेट तुरंत हटा दिया. लेकिन महिला का हालत बिगड़ती चली गई और महिला के ऑक्सीजन स्तर को स्थिर करने की कोशिश में बुधवार सुबह महिला का निधन हो गया.
अस्पताल अधीक्षक डॉ. लावण्या कुमारी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया. अस्पताल ने मामले की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को भी दी.
उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को 3 लाख का सरकारी मुआवजा दिया गया, लेकिन सिरिशा की मां इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










