
आंध्रप्रदेश: बिजली के खंभे से टकराकर एविएशन एकेडमी का प्लेन क्रैश, ट्रेनी पायलट की मौत
AajTak
आंध्रप्रदेश के नलगोंडा में एक प्लेन क्रैश हो गया. हादसे में प्लेन में सवार एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई.
आंध्रप्रदेश में शनिवार को एक एविएशन एकेडमी का प्लेन हादसे का शिकार हो गया. यहां प्लेन क्रैश होने से एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई. पायलट का नाम महिमा बताया जा रहा है, जो तमिलनाडु की ही रहने वाली थी. हादसा आंध्र के नलगोंडा में हुआ है. प्लेन ने तमिलनाडु के गुंजुर जिले के मचेरला से उड़ान भरी थी. बताया जा रहा है कि प्लेन उड़ान भरते वक्त बिजली के खंभे से टकरा गया था. जिसके बाद वह मैदान में क्रैश हो गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











