
आंद्रे रसेल ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, AUS के खिलाफ जमैका में खेलेंगे अपना आखिरी मैच
AajTak
रसेल हाल के दिनों में वेस्टइंडीज के दूसरे हाई-प्रोफाइल रिटायरमेंट हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच आगामी पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैच टीम के लिए उनके आखिरी मुकाबले होंगे. 37 वर्षीय रसेल को पांच मैचों की सीरीज के लिए विंडीज की टीम में शामिल किया गया है. इस सीरीज के शुरुआती दो मैच जमैका के सबीना पार्क में खेले जाएंगे, जो इस ऑलराउंडर का घरेलू मैदान है. वह अपने होम ग्राउंड से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे. विंडीज क्रिकेट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके संन्यास की खबर के बारे में जानकारी दी.
आंद्रे रसेल ने एक बयान में कहा, 'शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि इसका क्या मतलब था. वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन की सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धियों में से एक रहा है. जब मैं बच्चा था, तो मुझे इस मुकाम तक पहुंचने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे आप खेलना शुरू करते हैं और इस खेल से प्यार करने लगते हैं, आपको एहसास होता है कि आप क्या हासिल कर सकते हैं. इससे मुझे बेहतर बनने की प्रेरणा मिली, क्योंकि मैं मैरून कलर (लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वेस्टइंडीज की जर्सी का रंग) में अपनी छाप छोड़ना चाहता था और दूसरों के लिए प्रेरणा बनना चाहता था.'
यह भी पढ़ें: ओलंपिक 2028: क्रिकेट का शेड्यूल आया सामने, 6 टीमें लेंगी हिस्सा, T20 फॉर्मेट में होगा मैच
Thank You, DRE RUSS!🫶🏽 For 15 years, you played with heart, passion, and pride for the West Indies 🌴 From being a two-time T20 World Cup Champion to your dazzling power on and off the field.❤️ WI Salute You!🏏#OneLastDance #WIvAUS #FullAhEnergy pic.twitter.com/bEWfdMGdZ7
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे वेस्टइंडीज के लिए खेलना बहुत पसंद है और मुझे अपने घर पर अपने परिवार और दोस्तों के सामने खेलना भी बहुत पसंद है, जहां मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने और और भी बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है. मैं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत शानदार तरीके से करना चाहता हूं और साथ ही कैरेबियाई क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी के लिए एक आदर्श बनना चाहता हूं.' रसेल 2019 से, वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ टी20I खेलते रहे हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 84 टी20I मैच खेले हैं, जिनमें 22.00 की औसत और 163.08 के स्ट्राइक रेट से 1,078 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें: WI vs AUS: 0 पर OUT हुए 7 बल्लेबाज, 27 पर सिमट गई पूरी टीम, वेस्टइंडीज के नाम जुड़ा टेस्ट क्रिकेट का शर्मनाक रिकॉर्ड

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










