
आंदोलन में मारे गए किसानें पर क्यों नहीं बोलेते पीएम? रांजेंद्र अग्रवाल ने दिया जवाब
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 के मंच पर शनिवार को राकेश टिकैट ने सरकार पर हमला बोलते हुए पूछा कि देश के प्रधानमंत्री किसानों की दिक्कत पर कुछ क्यों नहीं बोलते हैं? लखीमपुर में जिनकी मौत हुई है उस पर कुछ क्यों नहीं बोलते? इस पर सांसद रांजेंद्र अग्रवाल ने जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी सदैव ही किसानों के विषयों पर बोलते हैं, संसद में भी बोले हैं, कृषि विधेयकों पर जब चर्चा हुई थी तब इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी. उन्होंने आगे कहा कि वास्तव में तो पिछले 11 महीने में लोगों ने देखा होगा कि एक कन्फ्यूजन है पूरे आंदोलन के अंदर है. लगता है इसका जो उद्देश्य है वो किसान हित नहीं कुछ और है. देखें आगे क्या बोले रांजेंद्र अग्रवाल.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










