
आंदोलन...तीन छात्र और शेख हसीना देश छोड़ने पर हुई मजबूर, देखें VIDEO
AajTak
बांग्लादेश में छात्र आंदोलन कट्टर इस्लामिक संगठनों के हाथों में चला गया है. जमाते इस्लामी और उसके छात्रसंघ ने तांडव मचाया है. छात्रों ने राष्ट्रपति को संसद भंग करने का अलटिमेटम दिया है. ढाका यूनिवर्सिटी के तीन छात्र नेताओं ने शेख हसीना को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया. इन छात्रों को बांग्लादेश की डिटेक्टिव ब्रांच ने बंधक भी बनाया था. गृह मंत्री ने दावा किया था कि छात्रों ने अपनी मर्जी से आंदोलन खत्म करने की बात कही थी, लेकिन मामला खुलने पर प्रदर्शन और बढ़ गया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











