
'आंदोलन करने वाले खिलाड़ियों पर हो देशद्रोह का मुकदमा', विनेश-बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले कुश्ती संघ अध्यक्ष
AajTak
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने खिलाड़ियों के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस पूरे आंदोलन की पटकथा ही कांग्रेस के कार्यालय में लिखी गई. संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने इसकी शुरुआत इसलिए की क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान जारी किया था कि भारतीय कुश्ती सुरक्षित हाथों में है. कुश्ती की बढ़ती लोकप्रियता कांग्रेस से पची नहीं.
रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. विनेश आगामी चुनाव भी लड़ने जा रही हैं. खिलाड़ियों के कांग्रेस में शामिल होने और चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब बयानबाजी भी जोरों पर है. इस क्रम में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने खिलाड़ियों के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस पूरे आंदोलन की पटकथा ही कांग्रेस के कार्यालय में लिखी गई.
संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने इसकी शुरुआत इसलिए की क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान जारी किया था कि भारतीय कुश्ती सुरक्षित हाथों में है. कुश्ती की बढ़ती लोकप्रियता कांग्रेस से पची नहीं. इसलिए कांग्रेस ने एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा, जिसमें सबसे बड़े दुर्भाग्य की बात है कि दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा ने बेटियों का इस्तेमाल किया है. बेटियों का इस्तेमाल करके एक आंदोलन को धार दी और आंदोलन कराया.
पूरे आंदोलन के पीछे दीपेंद्र और भूपेंद्र हुड्डा: संजय सिंह
उन्होंने आगे कहा कि बृजभूषण शरण सिंह पर अगर किसी भी तरह का आरोप लगेगा तो हिंदुस्तान की जनता का परसेप्शन है कि वह कर भी सकते हैं, लेकिन छेड़खानी जैसा आरोप लगाया जाना गलत था. क्योंकि बृजभूषण शरण सिंह के राजनीतिक जीवन की शुरुआत ही उनके कॉलेज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हुई थी. क्योंकि कुछ बच्चियों को उन्होंने शोहदों से बचाया था और फिर पूरे कॉलेज ने उनको हाथों हाथ लिया और वह उस कॉलेज के महामंत्री भी चुन लिए गए. पहले दिन से ही बोला गया था कि पूरा आंदोलन सुनियोजित है, वह सारी चीज अब सामने आने लगी हैं. पूरे आंदोलन के पीछे दीपेंद्र, भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस है, और आज यह बात साबित हो गया है.
'आंदोलन की जांच कराई जाए'
बृजभूषण शरण सिंह का यह बयान कि विनेश फोगाट मेडल के लायक ही नहीं थी, इस बयान पर भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष ने कहा कि मेडल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे देश का होता है और ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि वह मैडल लायक नहीं थीं. क्योंकि वह बाकी बच्चियों का हक मार के ओलंपिक में गईं. संजय सिंह ने सीधे तौर पर भारतीय कुश्ती को ओलंपिक में हुए मेडल के नुकसान के लिए विनेश फोगाट को जिम्मेदार ठहराया और भारत सरकार से यह मांग की कि पूरे आंदोलन की जांच कराई जाए और इन 3 लोगों पर देशद्रोह का भी मुकदमा चलाया जाए. क्योंकि कुश्ती में 5 से 6 मेडल आने वाले थे.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










