
आंगनबाड़ी के मिड डे मील पैकेट में मिला मरा सांप, 6 महीने से 3 साल के बच्चों के लिए होता है खाना
AajTak
महाराष्ट्र के सांगली में छोटे बच्चों के खाने में मरा हुआ सांप पाए जाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि जिले में राज्य सरकार की ओर से छोटे बच्चों के लिए संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में मिलने वाले मिड डे मिल में एक छोटा सा मरा सांप मिला. इस के बाद वहां हड़कंप मचा हुआ है.
पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक आंगनबाड़ी में बच्चों के मिलने वाले खाने में कथित तौर पर मरा हुआ सांप मिलने का दावा एक बच्चे की मां ने किया है. राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की उपाध्यक्ष आनंदी भोसले ने बताया कि पालुस में बच्चे के अभिभावक ने सोमवार को इसकी शिकायत की थी. हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए जिले के अधिकारियों से संपर्क नहीं किया जा सका है.
उन्होंने बताया कि आंगनबड़ी में छह महीने से लेकर तीन साल तक के बच्चों को मिड डे मील के लिए दाल खिचड़ी बनाने का प्रिमिक्स पैकेट हर सोमवार को केंद्र पर दिया जाता है. न्यूज एजेंसी से मिली सूचना के अनुसार बीते सोमवार को भी पालुस में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को मिड डे मील का पैकेट वितरित किया गया. वहीं के एक बच्चे के अभिभावक ने बाद में दावा किया कि पैकेट से एक मरा हुआ सांप मिला है.
भोसले ने बताया कि बच्चे की मां के इस दावे के बाद उस आंगबाड़ी केंद्र की सेविका ने इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दी. सांगली जिला परिषद के डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर संदीप यादव और फूड सेफ्टी कमेटी के दूसरे अधिकारियों ने कथित आंगनबाड़ी केंद्र को विजिट किया. साथ ही जिस पैकेट में मरा सांप निकलने का दावा किया गया था. उसे जांच के लिए ले लिया गया.
जिस पैकेट में मरा हुआ सांप मिला है. उस पैकेट के आनाज को लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा. कई बार कोशिश करने के बाद भी जिला परिषद के आंगनबाड़ी सेक्शन के इंचार्ज से संपर्क नहीं हो पाया.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










