
आंखों की रोशनी होने लगी है कम तो खाना शुरू कर दें ये चीजें, नहीं बढ़ेगा चश्मे का नंबर
AajTak
अगर आपकी आंखों पर भी कम उम्र में ही चश्मा चढ़ गया है तो आपको कुछ खास फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए. ये फूड्स ना केवल आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे बल्कि यह आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा पहुंचाएगे.
क्या आपके भी कम उम्र में चश्मा चढ़ गया है और आप भी अपनी कमजोर आंखों को लेकर परेशान हैं. अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए ऐसी चीजों की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. यहां हम आपको ऐसे फूड्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपकी आंखों के साथ ही आपके दिल और शरीर के बाकी हिस्सों के लिए फायदेमंद है.
अमेरिकन सोसाइटी ऑफ ऑप्थमोलॉजी के अनुसार, लो फैट डाइट, फल, सब्जियों और साबुत अनाज से भरपूर भोजन ना केवल आपकी आंखों और आपके दिल को भी फायदा हो सकता है. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है. आपकी आंखें ऑक्सिजन और पोषक तत्वों के लिए छोटी धमनियों पर निर्भर करती हैं, ठीक उसी तरह जैसे दिल बड़ी धमनियों पर निर्भर करता है. इन धमनियों को स्वस्थ रखने से आपकी आंखों को मदद मिलेगी.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें
आंखों के लिए सबसे अच्छा पोषक तत्व विटामिन ए है. प्रकाश किरणों को हमारे द्वारा देखे जाने वाले चित्रों में बदलने के लिए आपके रेटिना को पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए की आवश्यकता होती है. विटामिन ए के बिना आपकी आंखें ड्राईनेस से बचने के लिए भी पर्याप्त रूप से नम नहीं रह पातीं हैं.
गाजर विटामिन ए का एक जाना-माना स्रोत होती है. शकरकंद और भी अधिक विटामिन ए प्रदान करती है. खरबूजा और खुबानी भी विटामिन ए का अच्छा स्रोत है.
विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












