
आंकड़ों की अदालत... मौजूदा दौर में बल्ले का बेताज बादशाह कौन? इस धुरंधर के सामने कोई नहीं ठहरता
AajTak
टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की बहस को भावनाओं से हटाकर आंकड़ों की कसौटी पर परखा गया. इसके लिए पिछले 2 साल में खेले गए सभी टेस्ट मैचों को आधार बनाया गया. इस अवधि में जो रूट ने रनों की निरंतरता और उन्हें बड़े स्कोर में बदलने की क्षमता- दोनों में बाकी बल्लेबाजों से साफ बढ़त बनाई.
टेस्ट क्रिकेट शोर से नहीं, ठहराव से पहचाना जाता है... जहां गेंद सवाल पूछती है और बल्लेबाज को हर जवाब धैर्य से देना पड़ता है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर 5वें एशेज टेस्ट में जो रूट (Joe Root) ने ठीक वही किया. बिना जल्दबाजी, बिना दिखावे, बस एक परिपक्व टेस्ट पारी... अच्छी गेंदबाजी के सामने टिके रहना, जरूरत पड़ने पर गियर बदलना और घंटों तक क्रीज पर खड़े रहना- यह पारी बताती है कि क्यों जो रूट आज भी बड़े मौके पर सबसे भरोसेमंद नाम हैं.
यह सिर्फ एक शतक नहीं था, बल्कि उस सवाल का ताजा जवाब था, जो हर दौर में पूछा जाता है- मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज कौन? भावनाओं को अलग रखें और अगर इस बहस को आंकड़ों की अदालत में ले जाएं, तो फैसला खुद-ब-खुद सामने आ जाता है.
मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज की पहचान के लिए 1 जनवरी 2024 से 6 जनवरी 2026 के बीच खेले गए सभी टेस्ट मैचों को आधार बनाया गया. इस अवधि में जो रूट की बढ़त दो मोर्चों पर साफ दिखती है- रनों की निरंतरता और उन्हें बड़े स्कोर में बदलने की क्षमता.
रूट के स्टैट्स (2024-2026)
- 28 टेस्ट, 50 पारियां
- 2,521 रन

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










