
अहमदाबाद स्कूल चाकूबाजी: छात्र की मौत पर गुस्सा, स्कूल पर FIR, देखें
AajTak
अहमदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में छात्र की चाकूबाजी में मौत के बाद गुस्सा थम नहीं रहा है. क्राइम ब्रांच ने लापरवाही के आरोप में स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पिछले दो दिनों से बच्चों के माता-पिता प्रदर्शन कर रहे थे. छात्र की मौत पर आयोजित शोक सभा में एक विधायक के पहुंचने पर लोग भड़क गए, जिसके बाद उन्हें वहां से निकलना पड़ा. कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला नयन की शोक सभा में पहुंचे थे. श्रद्धांजलि के बाद जब वे बाहर निकले तो सिंधी समुदाय के लोगों ने उन्हें घेर लिया.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












