
अहमदाबाद-फरीदाबाद में हैवानियत, बीच सड़क पर खूनी वारदात, जानेें मामला
AajTak
अहमदाबाद और फरीदाबाद से दो गंभीर खबरें सामने आई हैं. अहमदाबाद में 22 वर्षीय नितिन पटनी का सात लोगों ने अपहरण कर मेघानी नगर ले जाकर बीच सड़क पर धारदार हथियारों से हमला किया. नितिन पटनी की सांसे बंद हो गई, लेकिन उनके हथियार चलते रहे. इस हमले में नितिन की मौत हो गई. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार फरार हैं, जिसमें मुख्य आरोपी शशि (चाइना गैंग) शामिल है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












