
अहमदाबाद: पुलिस वर्दी में कारोबारी से 5.88 लाख की ठगी, क्रिकेट सट्टा का झूठा आरोप लगाकर डराया
AajTak
अहमदाबाद के एसपी रिंगरोड पर मुंबई के कारोबारी वजेराम चेन्नाजी से चार अज्ञात पुलिसकर्मियों ने क्रिकेट सट्टा का झूठा आरोप लगाकर 5.88 लाख रुपये की ठगी की. आरोपियों ने नकद और ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से रकम ली और जेल की धमकी दी. कारोबारी ने निकोल पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है. पुलिस अब जांच कर रही है कि ठगी करने वाले असली पुलिसकर्मी थे या ठग.
अहमदाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक कारोबारी से कथित रूप से 4 अज्ञात पुलिसकर्मियों ने 5.88 लाख रुपये की ठगी की. मामला 17 सितंबर को एसपी रिंगरोड, दास्तान सर्किल के पास हुआ. महाराष्ट्र के मुंबई निवासी कारोबारी वजेराम चेन्नाजी राजस्थान से मुंबई जा रहे थे, जब उनकी क्रेटा कार को ट्रैफिक पुलिस ने रोका.
कार की जांच के दौरान पुलिस ने वजेराम और उनके भाई धनराज को पास स्थित पुलिस केबिन में बुलाया. यहां उनके मोबाइल की जांच की गई और आरोप लगाया गया कि दोनों क्रिकेट सट्टा खेल रहे हैं. हालांकि, कारोबारी ने साफ कहा कि उनके फोन में कोई सट्टा ऐप या आईडी नहीं है. इसके बावजूद, पुलिसकर्मियों ने उन्हें केस दर्ज करने और जेल भेजने की धमकी दी.
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में बिल्डर की हत्या, मर्सिडीज की डिग्गी में लाश छिपाकर फरार हुए हत्यारे
एक घंटे तक रोकने और धमकाने के बाद एक शख्स, जो पुलिसकर्मी होने का दावा कर रहा था, उसने 20 लाख रुपये की मांग की. डर के चलते कारोबारी ने 1 लाख रुपये नकद दिए और 4.88 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए. इसके लिए पुलिस वर्दी में मौजूद शख्स ने किसी अज्ञात व्यक्ति को फोन करके यूपीआई कोड और नंबर प्राप्त किया.
इस पूरे मामले में अहमदाबाद के निकोल पुलिस स्टेशन में वजेराम ने 4 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. FIR में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों ने कारोबारी को डराकर और धमकी देकर बड़ी राशि ठग ली. मामला अब पुलिस जांच में है.
अहमदाबाद शहर जोन 5 के डीसीपी जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी करने वाले लोग असल में पुलिसकर्मी थे या किसी ने वर्दी पहनकर अपराध किया. कारोबारियों और आम लोगों के लिए यह मामला चेतावनी है कि कभी-कभी भ्रष्टाचार और ठगी पुलिस वर्दी के पीछे भी हो सकती है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








