
अहमदाबाद एयरपोर्ट मचा हड़कंप, फोन पर युवक ने कहा- मैं क्यों आऊं, मुझे मरना नहीं है, आपकी फ्लाइट में बम है
AajTak
एयरपोर्ट कर्मचारी ने यात्री को कॉल करके कहा कि फ्लाइट उड़ान भरने वाली है, आप जल्दी से आ जाइए. इस पर कॉल रिसीव करने वाले ने बोला, ''मैं क्यों आऊं, मुझे मरना नहीं है, आपकी फ्लाइट में बम है.'' इसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया. मगर, फ्लाइट में बम होने की खबर झूठी निकली.
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब अहमदाबाद से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली. आनन-फानन में फ्लाइट की जांच की गई, लेकिन उसमें बम होने की सूचना गलत निकली. तब जाकर सुरक्षा टीमों की जान में जान आई.
हैरानी की बात यह है कि जिस व्यक्ति ने फोन पर फ्लाइट में बम होने की बात कही थी, वह कोई और निकला. वहीं, टिकट पर जिसका नाम था, वह पहले से ही एयरपोर्ट पर मौजूद था.
दरअसल, मंगलवार शाम को 5.20 पर अहमदाबाद से दिल्ली के लिए फ्लाइट को उड़ान भरना था. इसी दौरान एयरपोर्ट के बोर्डिंग से यात्रा करने वाले एक यात्री को कॉल किया और कहा कि फ्लाइट कुछ ही समय बाद उड़ान भरने वाली है आप जल्दी से आ जाइए.
फोन पर बम होने की कही बात
मगर, परेशानी तब बढ़ गई जब कॉल रिसीव करने वाले ने एयरपोर्ट कर्मचारी से कहा, ''मैं क्यों आऊं, मुझे मरना नहीं है, आपकी फ्लाइट में बम है.'' इतना कहने के बाद युवक ने फोन कट कर दिया.
कर्मचारी ने तुरंत ही यह जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी. इसके बाद पुलिस, बम स्क्वाड, फायर ब्रिगेड सहित अन्य सुरक्षाबलों की टीमें एक्टिव मोड में आ गईं. फ्लाइट में बम की तलाश की गई, लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी बम नहीं मिला, तो पता चला कि बम होने की बात झूठी है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









