
अहमदाबादः अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर पड़ा मिला नवजात, 1 दिन बताई जा रही उम्र
AajTak
15 दिन के अंदर बच्चे को छोड़ने का यह दूसरा मामला है. अपार्टमेंट की सीढ़ी पर लावारिस हालत में नवजात के मिलने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची महालक्ष्मी नगर थाने की पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.
गुजरात के अहमदाबाद में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. अमराईवाड़ी इलाके में एक नवजात शिशु को कोई अज्ञात अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर छोड़ गया. पहली मंजिल की सीढ़ियों पर बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











