
अस्पताल में फ्री बेड्स-बच्चों को स्कॉलरशिप, बर्थडे पर सोनू सूद की नेक ख्वाहिश
AajTak
सोनू सूद बॉलीवुड के वो स्टार हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अपने नेक काम से भी लोगों का दिल जीता है. सोनू सूद ने कोरोना काल में जिस तरीके से लोगों की मदद की है, इसके लिए उनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है. अब सोनू सूद ने जन्मदिन के खास मौके पर अपनी ख्वाहिश जाहिर की है.
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, आज 30 जुलाई को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. यूं तो सोनू सूद को बर्थडे पार्टी का शौक नहीं है, लेकिन उनके फैंस उनके लिए कुछ ना कुछ खास कर ही देते हैं. आंध्र प्रदेश में सोनू के लिए एक मंदिर बनवाया जा रहा है. इस बात को जानकर सोनू सूद खुद को फैंस का आभारी महसूस कर रहे हैं.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












