
असली 'एग्जिट पोल' तो आज दिखेगा... शेयर बाजार बताएगा किसकी सत्ता और कौन आउट?
AajTak
Stock Market Today: बाजार हमेशा से स्थिर सरकार के पक्ष रहता है, फिर वो चाहे किसी की भी हो. अगर केंद्र और राज्य में एक ही दल सरकार बनाने में कामयाब रहता है तो उद्योग जगत के लिए नीतियों के मोर्चे पर निर्णय लेना आसान होता है.
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है. वोटों की गिनती यानी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी, उससे पहले एग्जिट पोल की झड़ी लग गई है. लेकिन जिस तरह से पिछले कुछ चुनावों में एग्जिट पोल के उलट परिणाम आए हैं, उसे देखते हुए एग्जिट पोल में लगाए जा रहे अनुमानों को लेकर विश्वास थोड़ा डिगा है.
दरअसल, महाराष्ट्र एक बड़ा राज्य है और मुंबई आर्थिक राजधानी भी है. झारखंड भी उद्योग के हिसाब से बड़ा राज्य है. दोनों राज्य आर्थिक मोर्चे पर अहम हैं. चुनाव से पहले महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार थी, जबकि झारखंड में INDIA गठबंधन की सरकार थी.
शेयर बाजार में दिखेगा एग्जिट पोल का असर
अब एग्जिट पोल देखें तो अधिकतर एजेसियां अनुमान लगा रही हैं कि महाराष्ट्र में एनडीए यानी महायुति की सरकार सत्ता में बरकरार रह सकती है. हालांकि कुछ एग्जिट पोल में महाविकास अघाड़ी को बढ़त की बात की जा रही है.
कुछ इसी तरह का अनुमान झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में दिखाए जा रहे हैं, यहां भी बीजेपी की राह आसान बताई जा रही है. यानी NDA की सरकार बन सकती है. जबकि कुछ एजेसियां यहां भी JMM को सत्ता बचाने में कामयाब दिखा रही हैं.
लेकिन इन सबके बीच आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार (Share Market) की चाल अहम कड़ी होगी. देश-दुनिया के तमाम बड़े निवेशकों की नजरें इन चुनावों पर हैं. वो भी अपने तरीके से रिजल्ट को लेकर अनुमान लगा रहे होंगे, जिसकी झलक गुरुवार को शेयर बाजार में देखने को मिल सकती है.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












