
असरानी के निधन से दुखी अक्षय कुमार, 1 हफ्ते पहले साथ में की थी शूटिंग, बोले- प्यारे इंसान थे
AajTak
दिग्गज एक्टर गोवर्धन असरानी के निधन पर अक्षय कुमार ने शोक जताया है. एक्टर के मुताबिक, उन्होंने 1 हफ्ता पहले ही साथ में शूटिंग की थी. खिलाड़ी कुमार ने असरानी के इंडस्ट्री में दिए योगदान को सराहा है. उनके मुताबिक, असरानी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी क्षति पहुंची है.
'शोले' फेम एक्टर गोवर्धन असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे. 84 साल की उम्र में उनका निधन हुआ. दिवाली के दिन उनके निधन की बुरी खबर मिली, जिसकी वजह से सेलेब्स और फैंस के बीच मातम पसरा. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने असरानी के निधन पर दुख जताया है.
अक्षय का इमोशनल पोस्ट
अक्षय ने X पर असरानी संग फोटो शेयर कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी है. एक्टर ने असरानी के साथ फिल्म हेरा फेरी, भूल भुलैया और खट्टा मीठा जैसी मूवीज में काम किया था. वो लिखते हैं- असरानी जी के निधन से मैं निशब्द हूं. एक हफ्ते पहले ही फिल्म हैवान की शूटिंग के दौरान हमारी मुलाकात हुई थी. बहुत प्यारे इंसान थे. उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब थी. हेरा फेरी से लेकर भागम भाग, दे दना दन, वेलकम और हमारी अपकमिंग फिल्में जैसे भूत बंगला और हैवान...इन सभी प्रोजेक्ट में काम करते हुए मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा था. उनका जाना हमारी इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है. असरानी सर, आपने हमें हंसी के लाखों कारण दिए, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.
मालूम हो, असरानी के पर्सनल असिस्टेंट, बाबूभाई ने इंडिया टुडे टीवी संग बातचीत में बताया कि एक्टर को चार दिन पहले जुहू के भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर्स के मुताबिक, असरानी के फेफड़ों में पानी जमा हो गया था. उन्हें अंत में बचाया नहीं जा सका. 20 अक्टूबर को करीब 3.30 बजे उनका निधन हो गया. एक्टर ने मौत से चंद घंटों पहले इंस्टा स्टोरी पर अपना आखिरी पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं.
'शोले' में जेलर के रोल ने दिलाया था फेम
असरानी के करियर की बात करें तो वे अपने कॉमिक रोल्स के लिए जाने जाते थे. हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय कॉमिक एक्टर्स में उनकी गिनती होती थी. 5 दशक से लंबे करियर में उन्होंने करीबन 350 फिल्मों में काम किया था. 1960 में असरानी ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने मेरे अपने, बावर्ची, अभिमान, चुपके चुपके, छोटी सी बात, मेरे अपने, भूल भुलैया, बंटी और बबली 2, वेलकम, ऑल द बेस्ट जैसी मूवी में काम किया था.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











