
असम राइफल्स के काफिले पर हमला मामले में मणिपुर पुलिस का एक्शन, 2 लोग हिरासत में लिए
AajTak
मणिपुर के बिश्नुपुर जिले में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले मामले में पुलिस ने शनिवार को दो संदिग्धों को हिरासत में लिया और हमले में इस्तेमाल वाहन बरामद किया.
मणिपुर के बिश्नुपुर जिले में शुक्रवार शाम असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले के सिलसिले में शनिवार को दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया. इस हमले में दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे. पुलिस ने बताया कि हमलावरों द्वारा इस्तेमाल किए गए संदिग्ध वाहन को भी बरामद कर लिया गया है.
मणिपुर पुलिस ने शनिवार देर रात एक बयान में कहा, 'नंबोल सबल लीकाई में हुई घटना के बाद सुरक्षाबलों ने शांतिपुर और इशोक इलाकों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया. इस दौरान दो व्यक्तियों को आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है.'
'हमले में इस्तेमाल होने वाला वाहन बरामद'
बयान में आगे कहा गया कि हमले में इस्तेमाल होने वाली सिल्वर-ब्लू कलर की मारुति वैन को घटना स्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर इंफाल वेस्ट जिले के मूतुम यांगबी से बरामद कर लिया गया है.
पुलिन के अनुसार, शुरुआती जांच में वाहन के कई पूर्व मालिकों की पहचान हो चुकी है. जांच एजेंसियां और ज्यादा जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही हैं.
हमले में 2 जवान शहीद

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









