
असम में NRC का इम्प्लीमेंटेशन क्यों नहीं कर पाई सरकार? : आज का दिन, 30 दिसंबर
AajTak
असम में क्यों NRC ज़मीन पर नहीं उतर सकी, भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव ने शामिल होने से क्यों मना किया और क्या पोस्ट कोविड लक्षणों से ज़्यादा परेशान नहीं होना चाहिए? सुनिए 'आज का दिन' में.
साल 2014 से 2019 के बीच में असम में एनआरसी की प्रक्रिया चली थी. सुप्रीम कोर्ट ने उसे मॉनिटर किया. फाइनल एनआरसी की लिस्ट जब आई तो उन्नीस लाख लोग ऐसे थे जो खुद को असम का नागरिक साबित नहीं कर सके. अब उन पर करवाई होनी थी, उन्हें वोटिंग समेत कई अधिकार नहीं मिलते. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.अब पिछले हफ्ते कैग की रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि एनआरसी की प्रक्रिया के दौरान काफी धांधलियां आई हैं. और सवालों के घेरे में हैं असम एनआरसी कोर्डिनेटर आईएएस प्रतीक हजेला भी. मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा सरमा ने ख़ुद भी प्रतीक को कटघरे में खड़ा किया. अब इन विवादों के बाद ये साफ है कि असम में एनआरसी जिसको लेकर देश भर में बयानबाजी हुई, तमाम दावे हुए, वो ज़मीनी तौर पर मरी हुई नज़र आ रही है.
क्या कारण रहे हैं मेजरली इसके कि सरकार ने जिसका इतना ढिंढोरा पीटा वो ज़मीन पर नहीं उतर सका? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
--------------------------------- सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज – कल बदले बदले से नजर आ रहें है . अक्सर उनपर एक आरोप लगता है कि वो अपने नेताओं से मिलते नहीं है . लेकिन उपचुनाव के बाद वो इस धारणा को तोडते दिख रहें है . इसकी पहली तस्वीर कुछ दिन पहले देखने को मिली जब चाचा शिवपाल और उनके बीच जमा बर्फ पिघलनी शुरु हुई थी. इसी तरह उन्होने पिछले कुछ दिनों में कई जेल पहुच कर अलग अलग नेताओं से मुलाकात की. सबसे पहले वो झांसी जेल गऐ थे , जहां उन्होने पुर्व विधायक दीप नरायण सिंह से मुलाकात की थी . इसी तरह कानपुर जेल में इरफान सोलंकी से मुलाकात हुई , रामाकांत यादव से रामपुर जेल में मुलाकात हुई . मैनपुरी उपचुनाव में जीत के बाद उन्होंने विधानसभा के कर्यकर्ताओं से मुलाकात भी की थी . अब क्या इसे अखिलेश यादव की बदली रणनीति के तौर पर देखना चाहिए, और अगर हाँ तो इसके पीछे के कारण क्या हैं? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
------------------------ दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना फिर पांव पसार रहा है. भारत ने भी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज़ कर दी है. लेकिन बीते तीन सालों में कोरोना की लहर के साथ साथ एक डर और बना हुआ है. वो है लांग कोविड या पोस्ट कोविड का डर. एक बार कोरोना हो जाने के बाद किस तरह की परेशानी और खतरे हो सकते हैं, इस पर तमाम बात होती है. कुछ लोग ये कहते हैं कि इस डर को फ़िज़ूल ही हवा दी गई. कुछ कहते हैं कि नहीं कोविड से ठीक हो जाने के बाद भी शरीर मे कुछ दिक्कतें बनी ही रहती हैं. इसी को लेकर यूके और यूएस की दो रिपोर्ट्स आई हैं. कहा गया है कि पोस्ट कोविड के खतरों को फ़िज़ूल ही विस्तार दिया जा रहा है. जबकि ये समस्याएं कोविड के बग़ैर भी हो सकती हैं. किस तरह ये रिसर्च इस निष्कर्ष तक पहुंची और क्या वाकई ये सही बात है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










