
असम में 7 दिसंबर को कैबिनेट विस्तार, 4 विधायक बनेंगे मंत्री, CM हिमंता सरमा ने दी जानकारी
AajTak
असम सरकार कैबिनेट विस्तार करने जा रही है, जिससे मंत्रियों के भारी बोझ को कम किया जा सके और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को सुधारा जा सके. आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, सरकार के इस फैसले को राज्य की राजनीतिक हालात के अनुकूल एक अहम कदम माना जा रहा है.
असम की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. इसके लिए 7 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की गई है. मुख्यमंत्री ने बताया कि चार विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इससे मौजूदा मंत्रियों पर पड़े भारी बोझ को कम किया जा सकेगा, और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करने पर जोर होगा.
यह फैसला 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले हाल ही में हुए उपचुनावों के नतीजों के बाद लिया जा रहा है, जो राज्य की राजनीतिक स्थिति में नए आयाम जोड़ने वाला साबित हुआ है. अभी राज्य कैबिनेट में 16 सदस्य हैं, जिनमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल हैं. विस्तार के बाद कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 20 हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: 'नमाज पढ़ने के लिए छुट्टी मिल सकती है तो हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए क्यों नहीं', झारखंड में बोले असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चार विधायक
सीएम सरमा ने एक्स पर जानकारी देते हुए चार विधायकों को बधाई दी और उनके नाम बताए, "प्रशांत फूकन, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल, रूपेश गोआला को को मेरी शुभकामनाएं!"
क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर जोर

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










