
असम में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक से टकराते ही उड़े कार के परखच्चे, दो की मौत
AajTak
असम के डिब्रूगढ़ में एक कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि, छह लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया है. पता लगाया जा रहा है कि आखिर हादसे के पीछे गलती किसकी है.
असम के डिब्रूगढ़ जिले में अल सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि, छह लोग घायल हुए हैं. जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. घटना जिले के लेपेटकाटा इलाके की है. जानकारी के अनुसार, शिवसागर जिले से आए कुछ लोग डिब्रूगढ़ के शांतिपाड़ा में एक पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे.
कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस शिवसागर जा रहे थे. तभी लेटेकाटा में उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई. ट्रक से टकराते ही कार वहीं पलट गई. उसके परखच्चे उड़ गए. कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि, कार सवार अन्य लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाला गया.
घटनास्थल के आस-पास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को श्रीमंत शंकरदेव चिकित्सालय पहुंचाया. तीन घायलों की हालत बेहद गंभीर थी. जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद डिब्रूगढ़ स्थित असम चिकित्सा महाविद्यालय ईलाज के लिए रेफर कर दिया. तीनों घायलों को फिलहाल ICU में रखा गया है.
मरने वालों में वाहन चालक और एक महिला पुष्पा सुरेखा शामिल है. जबकि, घायलों में सतीश कुमार अग्रवाल (45) पोम्पी अग्रवाल (42), श्रीकृष्ण कुमार अग्रवाला (25), निर्मल कुमार अग्रवाला (70), नमल अग्रवाल और गोलू अग्रवाला शामिल हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पता लगाया जा रहा है कि आखिर हादसे में गलती किसकी है. ट्रक और कार दोनों को कब्जे में ले लिया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे.
(डिब्रूगढ़ से पूर्णा बिकास बोरा)

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










