
असम में जनसंख्या नियंत्रण पर नीति जल्द, कांग्रेस बोली- हमने भी किया था 'हम दो-हमारे दो' नारे का इस्तेमाल
AajTak
हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए धीरे-धीरे टू-चाइल्ड पॉलिसी लागू की जाएगी. इस पर कांग्रेस ने कहा है कि यह कोई नया नहीं है. कांग्रेस ने भी इसी तरह के नारे का इस्तेमाल किया था.
असम में सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए राज्य सरकार धीरे-धीरे जनसंख्या नीति लागू करने वाली है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बयान भी दिया था. अब राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने जनसंख्या कंट्रोल पर टिप्पणी की है. एक तरह से कांग्रेस ने इसका समर्थन किया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा था कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए धीरे-धीरे टू-चाइल्ड पॉलिसी लागू की जाएगी. उन्होंने कहा था, ''कर्ज माफी हो या कोई अन्य सरकारी स्कीम, हम धीरे-धीरे इन योजनाओं के लिए जनसंख्या नीति लागू करेंगे. जनसंख्या मानदंड चाय बागानों, एससी, एसटी समुदायों पर लागू नहीं होंगे, लेकिन भविष्य में सरकार से लाभ प्राप्त करने वाले अन्य सभी पर लागू होंगे क्योंकि असम में जनसंख्या नीति पहले ही शुरू हो चुकी है.''
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










