
असम-मिजोरम सीमा विवादः दोनों राज्यों में जल्द होगी सुलह! हिमंता के मंत्री बोले- हम भाई हैं
AajTak
असम और मिजोरम के बीच हफ्तेभर से जारी तनाव अब थोड़ा शांत पड़ता दिखाई दे रहा है. असम पुलिस के खिलाफ मिजोरम सरकार ने केस वापस लिया है, जिसके बाद असम सरकार ने भी मिजोरम पुलिस पर दर्ज केस को रद्द करने का फैसला लिया है.
असम और मिजोरम में सीमा विवाद को लेकर हुए संघर्ष (Assam-Mizoram Border Clash) के बाद दोनों राज्यों के बीच जारी तनाव अब थोड़ा शांत होता दिखाई पड़ रहा है. पहले मिजोरम सरकार ने असम पुलिस (Assam Police) पर दर्ज केस वापस लेने का फैसला लिया तो उसके बाद असम सरकार ने भी मिजोरम पुलिस (Mizoram Police) के खिलाफ केस को हटाने की बात कही है. इससे माना जा सकता है कि दोनों ही राज्य अब सुलह की कोशिश कर रहे हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










