
असम-मिजोरम के मुख्य सचिवों और डीजीपी की आज बैठक, शांति फार्मूला तैयार किए जाने की संभावना
ABP News
असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के सोमवार को अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए थे.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने असम और मिजोरम की सीमा पर हुई हिंसा के आलोक में आज दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों और डीजीपी की बैठक बुलायी है. बैठक के आज सुबह 11 बजे होने की संभावना है. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला असम-मिजोरम सीमा पर अचानक हिंसा बढ़ने के विषय पर चर्चा के लिए बुलायी गयी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. मुख्य सचिवों और डीजीपी की इस बैठक में शांति फार्मूला तैयार किए जाने की संभावना है, ताकि इन दोनों राज्यों की सीमा पर दोबारा हिंसा न हो. केंद्र सरकार असम और मिजोरम सरकारों के नियमित संपर्क में है. वह स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रही है. सोमवार को मिजोरम पुलिस द्वारा असम के अधिकारियों पर गोलियां चलाने से असम पुलिस के पांच कर्मी मारे गए जबकि एक पुलिस अधीक्षक समेत 50 अन्य घायल हो गए थे.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












