
असम: फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल ने 2019 की NRC लिस्ट को बताया 'फाइनल', 'डी वोटर' को माना भारतीय
AajTak
असम में फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल ने नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) पर बात की. उन्होंने कहा कि 2019 की NRC लिस्ट फाइनल ही है.
असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) फिर चर्चा में आ गया है. असम के विदेशी ट्रिब्यूनल ने 2019 में आई NRC की लिस्ट को 'फाइनल' लिस्ट कहा. जबकि रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) ने अबतक इसे कानूनी दस्तावेज नहीं माना है. असम के करीमगंज जिले में फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल ने एक शख्स को इस लिस्ट के आधार पर भारतीय नागरिक बताया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










