
असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की ड्रग्स जब्त... 2 गिरफ्तार
AajTak
असम पुलिस ने ड्रग्स तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. साथ ही मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जब्त ड्रग्स की कीमत 3.4 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
असम में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही दोनों के पास से 3.4 करोड़ रुपये की ड्रग्स भी जब्त की गई. इस बात की जानकारी एक न्यूज एजेंसी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हवाले से दावा किया है.
जानकारी के मुताबिक एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुवाहाटी के चचल इलाके से 355 ग्राम हेरोइन जब्त की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जब्त की गई ड्रग्स की कीमत 1.8 करोड़ रुपये आंकी गई है.
यह भी पढ़ें: असम पुलिस ने ड्रग रैकेट का किया भंडाफोड़, 10 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, एक ड्रग तस्कर गिरफ्तार
वहीं, पुलिस ने कछार जिले के तोलेनग्राम इलाके में भी एक अभियान चलाया और 300 ग्राम हेरोइन जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. यहां से भी जब्त किए गए ड्रग्स की कीमत 1.6 करोड़ रुपये आंकी गई है.
बीते दिनों पुलिस ने जब्त की थी 10 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित टैबलेट
इससे पहले बीते दिनों राज्य के श्रीभूमि ज़िले में 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा मूल्य की प्रतिबंधित 'याबा' गोलियां ज़ब्त की गईं थीं. साथ ही इस सिलसिले में एक ड्रग तस्कर को गिरफ़्तार भी किया गया था. पुलिस ने बताया था कि एक बड़े मादक पदार्थ विरोधी अभियान में 70000 'याबा' गोलियां ज़ब्त कीं गईं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










