
असम पुलिस का श्रीभूमि में एक्शन... 3 करोड़ रुपये की अवैध सिरप की बोतलें जब्त
AajTak
असम के श्रीभूमि जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से 3 करोड़ रुपये की अवैध सिरप की बोतलें जब्त की गई हैं.
असम के श्रीभूमि ज़िले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और उनके पास से 3 करोड़ रुपये की अवैध कफ़ सिरप की बोतलें ज़ब्त की गई हैं. इस बात की जानकारी एक न्यूज एजेंसी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हवाले से दी है.
जानकारी के मुताबिक असम-त्रिपुरा अंतरराज्यीय सीमा पर चुराईबाड़ी चौकी पर रोके गए एक वाहन से कोडीन फ़ॉस्फ़ेट युक्त कुल 30420 बोतलें ज़ब्त की गईं. जब्त की गई खेप की कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है. साथ ही मामले में दो ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 2 बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, 30 करोड़ की हेरोइन-मारिजुआना जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
लगातार सेवन से दिमाग पर पड़ता है असर
आपको बता दें कि कोडीन फ़ॉस्फ़ेट अफ़ीम या मॉर्फ़ीन से बनाई जाने वाली एक दवा है. जिसका इस्तेमाल हल्के से मध्यम दर्द, खांसी और दस्त के इलाज के लिए किया जाता है.साथ ही यह नारकोटिक एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) नामक दवाओं के ग्रुप से भी संबंधित है. अगर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किया जाए, तो यह आदत बन सकती है. जिससे शरीर के साथ-साथ दिमाग पर भी असर पड़ता है.
बता दें कि इससे पहले भी असम से ही 7 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत की मॉर्फिन और याबा टैबलेट जब्त की गई थी. साथ ही मामले में 3 को गिरफ्तार किया गया था. ये कार्रवाई शनिवार को श्रीभूमि ज़िले में दो और कार्बी आंगलोंग में एक अभियान के तहत की गई थी. जब्त की गई टैबलेट की कीमत 4 करोड़ रुपये बताई गई थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









