
'असम की जगह विधायकों को बंगाल भेजो, अच्छी खातिरदारी करेंगे' महाराष्ट्र संकट पर बोलीं ममता
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बागी विधायकों को असम की जगह बंगाल भेज देना चाहिए, उनकी अच्छी खातिरदारी की जाएगी.
महाराष्ट्र में जारी सियासी नाटक के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बागी विधायकों पर तंज कसा है. उन्होंने कह दिया है कि असम की जगह बागी विधायकों को बंगाल भेज देना चाहिए, उनकी अच्छी खातिरदारी की जाएगी.
ममता कहती हैं कि महाराष्ट्र में अभी जो हो रहा है, वो हैरत में डालने वाला है. इन विधायकों को असम की जगह बंगाल भेज देना चाहिए, हम उनकी अच्छी खातिरदारी करेंगे. सीएम आगे कहती हैं कि भारत में अब लोकतंत्र काम भी करता है, इस पर शक है. कहां है लोकतंत्र? क्या ऐसे ही चुनी हुई सरकारों पर बुलडोजर चल जाएगा? हमे लोगों के लिए न्याय चाहिए, उद्धव ठाकरे के लिए न्याय चाहिए. इनका क्या है, अभी महाराष्ट्र में सरकार गिरा रहे हैं, फिर दूसरे राज्यों में भी कोशिश करेंगे.
इस समय कांग्रेस और कुछ दूसरे विपक्षी दल बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं कि राष्ट्रपति चुनाव की वजह से महाराष्ट्र में सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है. अब इस पर ममता भी यहीं मानती हैं कि बीजेपी के पास नंबर ही नहीं है, उसी वजह से महाराष्ट्र में सरकार को अस्थिर करने के प्रयास किए जा रहे हैं.
ममता बनर्जी ने यहां तक आरोप लगा दिया कि इस समय केंद्र में बीजेपी की सरकार है, इसलिए उनके विधायकों, नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही. वे कहती हैं कि मेरी पार्टी के 200 लोगों को सीबीआई-ईडी का नोटिस दे रखा है, लेकिन बीजेपी को कुछ नहीं होता. उनके पैसे का कोई हिसाब नहीं, क्या इसे हवाला नहीं कहेंगे? क्या ये एक घोटाला नहीं है कि केंद्र में बैठी पार्टी धड़ल्ले से विधायक खरीद रही है?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










