
अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग और कनाडा कनेक्शन... चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड की उलझी हैं परतें
AajTak
एक पीड़ित छात्रा का इल्जाम है कि उसके फोन पर कनाडा से धमकी भरा कॉल आया था. फोन करने वाले ने उसे कहा कि उसके पास उसका (छात्रा) वीडियो है और अगर वो चुप नहीं रही तो वह उस वीडियो को वायरल कर देगा.
पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें लीक करने के मामले में अब विदेशी कनेक्शन भी आ गया है. एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे विदेश से कॉल करके चुप रहने की धमकी दी गई थी और कहा गया था कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया जाएगा. इस नए खुलासे के बाद इस मामले में जांच के लिए एक नया एंगल पुलिस के सामने आ गया है.
कनाडा से कनेक्शन! एक पीड़ित छात्रा का इल्जाम है कि उसके फोन पर कनाडा से धमकी भरा कॉल आया था. फोन करने वाले ने उसे कहा कि उसके पास उसका (छात्रा) वीडियो है और अगर वो चुप नहीं रही तो वह उस वीडियो को वायरल कर देगा. छात्रा से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उस कॉल की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक वो 2 मिनट 8 सेकेंड की कॉल थी. जिसकी जांच की जा रही है.
चौथे आरोपी का खुलासा उधर, इस मामले में एक और आरोपी सामने आ गया है. सूत्रों के मुताबिक आरोपी छात्रा के मोबाइल से रिट्रीव व्हासएप चैट में मोहित नाम के शख्स से बातचीत है. जिसमें वीडियो का भी जिक्र है और लड़कियों के वीडियो बनाने का भी. मोहित नाम के शख्स से आरोपी छात्रा बोल रही है कि उसने तो मरवा ही दिया था. एक लड़की ने वीडियो बनाते देख लिया. तो मोहित कहता है कि सारे वीडियो और फोटो डिलीट कर दे.
7 दिन की पुलिस रिमांड पर तीनों आरोपी इस तरह से इस मामले में यह चौथा आरोपी है. इसके अलावा पहले तीनों आरोपियों छात्रा, उसके बॉयफ्रेंड सनी मेहता और सनी के दोस्त रंकज वर्मा को सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेजा गया है. जहां तीनों से शुरुआती पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस को आरोपी छात्रा के मोबाइल की जांच के दौरान एक दर्जन से ज्यादा अश्लील वीडियो भी मिले हैं.
लड़कियों ने आरोपी छात्रा से पूछे थे सवाल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड का जब पहला वीडियो सामने आया था, उसमें आरोपी छात्रा और उसे घेरे 6 दूसरी लड़कियां दिख रही थीं. जिन्होंने सबसे पहले इस मामले की शिकायत की. उस वीडियो में बाकी लड़कियां आरोपी छात्रा से लगातार सवाल पूछ रही हैं. लगातार पूछ रही है कि उसने वीडियो बनाया या नहीं? और बनाया तो क्यों बनाया? किसके कहने पर बनाया?
पहले दिन ही सामने आ गई थी ब्लैकमेलिंग की बात उसी वीडियो में आरोपी छात्रा मान लेती है कि उसने वीडियो बनाया और किसी के दबाव में बनाया. बाद में वो लड़कियों को उस ब्लैकमेलर की तस्वीर भी दिखाती है. जो उसके ब्वॉयफ्रेंड सनी मेहता है. यानि MMS कांड में ब्लैकमेलिंग का एंगल है और ये एंगल पहले दिन से था. आरोपी छात्रा और लड़कियों की बातचीत पर ध्यान दिया जाए तो आरोपी छात्रा साफ-साफ बता रही है कि उसने सनी मेहता के दबाव में बाकी लड़कियों के वीडियो भी बनाए थे लेकिन उन्हें डिलीट कर दिया. कहीं भेजा नहीं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









