
अशोक गहलोत सरकार के दावों की खुली पोल, अस्पतालों में फ्री दवाओं की भारी कमी
AajTak
जोधपुर में मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत अस्पतालों में दवाइयों की कमी बनी हुई है. पूरी दवाइयां अस्पताल से निःशुल्क नहीं मिलने की शिकायतें लगातार मिल आ रही हैं. मरीजों को कई दवाइयां बाहर से खरीदने के लिए बोला जा रहा है.
राजस्थान के जोधपुर में मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत मिलने वाले दवाओं की सभी सरकारी अस्पतालों में कमी बनी हुई है. किसी को भी पूरी दवाइयां सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क नहीं मिल पा रही हैं. कुछ दवाइयां मिलने के बाद बची हुई दवाइयां खरीदने के लिए उन्हें बाहर भेजा जा रहा है.
यह आलम तब है जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक अप्रैल से पूरी तरह से नि:शुल्क उपचार की घोषणा की है. जो अब एक मई से लागू होगी. इस दौरान अस्पतालों को व्यवस्थाएं करनी हैं. लेकिन दस साल से चल रही नि:शुल्क दवा योजना के बावजूद पूरी दवाइयां कभी भी मरीजों को मुफ्त में नहीं मिलती.
संभाग के मथुरादास माथुर अस्पताल के मरीजों का कहना था कि नि:शुल्क दवा काउंटर पर किसी को भी सभी दवाइयां मुफ्त नहीं मिल रही हैं. हर पर्ची में दो से तीन दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं. यह क्रम लंबे समय से चल रहा है. बोरोनाडा फैक्ट्री में काम करने वाले गोर्वधन का कहना था कि उसे चार दवाइयां लिखी दो बाहर से लेनी है. इसी तरह से भूरी देवी को तीन दवाइयां बाहर लेने के लिए भेजा गया. लीना देवी का कहना है कि उन्हें दो दवा लिखी वह भी नहीं मिली. इसमें भी एक दवाई बाहर से लेने के लिए बोला गया है.
विभाग के सचिव ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग
शनिवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव वैभव गालरिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कॉलेज के प्राचार्य व अधीक्षक से अस्पतालों में नि:शुल्क दवाइयों की उपलब्धता को लेकर बात की. उन्होंने निर्देश दिए कि मरीज को किसी भी सूरत में दवाई के लिए बाहर नहीं भेजा जाए, यह सुनिश्चित करें. अगर दवाई नहीं है तो उसका विकल्प उपलब्ध करवाया जाए. एमडीएम अधीक्षक डॉ. एमके आसेरी ने बताया कि नि:शुल्क दवाइयों की उपलब्धता में जो परेशानी है उसे दूर करने का प्रयास कर रहे हैं. किसी भी मरीज को बाहर से दवाई नहीं लानी पडे़, इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं. भर्ती मरीज के परिजन को अब दवाई लेने काउंटर पर नहीं जाना होगा, स्टाफ लाएगा. साथ ही हमारे नि:शुल्क काउंटर 24 घंटे खुलें इसकी तैयारी कर रहे हैं.
इसको लेकर अधीक्षक ने ऑर्डर भी जारी कर दिया है. जिसमें लिखा गया है कि अगर किसी भी मरीज को बाहर से दवाई लाने की पर्ची मिलती है तो दवा लिखने वाले डॉक्टर, वार्ड के नर्सिंग कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










