
अवैध हथियार, तस्करी और खतरनाक खेल... लाइसेंसी दुकान के तीन सह-मालिक गिरफ्तार
AajTak
कोलकाता पुलिस की STF ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया था. तभी इस दुकान के संचालक जांच के दायरे में आ गए थे. अब एसटीएफ ने इस अवैध हथियारों की तस्करी के खेल का खुलासा कर दिया है.
मध्य कोलकाता में मौजूद एक लाइसेंसी बंदूक की दुकान के तीन सह-मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया. इन तीनों पर आरोप है कि ये राज्य में सक्रिय एक हथियार तस्करी गिरोह को अपंजीकृत हथियार बेचने का काम करते थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इनकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुबीर दाव, अभिर दाव और सुब्रत दाव के रूप में हुई है. पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने आरोपियों बीबीडी बाग इलाके में मौजूद उनकी दुकान से गिरफ्तार किया.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान 41 सिंगल और डबल बैरल बंदूकें जब्त की गईं हैं. ये आग्नेयास्त्र लाइसेंसी दुकान की आधिकारिक सूची में सूचीबद्ध नहीं थे, जो कई वर्षों से इस इलाके में चल रही है.
दरअसल, हाल ही में उत्तर 24 परगना जिले के राहारा में एक फ्लैट से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए जाने के बाद एक अवैध बंदूक व्यापारी की गिरफ्तारी के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं हैं.
पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वे राहारा में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के संपर्क में कैसे आए और क्या हथियार तस्करी नेटवर्क में उनके और भी बड़े संबंध हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








