
अवैध संबंध में प्रेमिका के पति को उतारा मौत के घाट, खुद थाने पहुंचकर जोर जोर से हंसने लगा
AajTak
नागपुर में एक शख्स ने कथित तौर पर अवैध संबंध के चलते अपनी शादीशुदा प्रेमिका के पति को मौत के घाट उतार दिया. अजीब बात ये है कि हत्या के बाद वह सरेंडर करने खुद थाने पहुंचा तो सब सच उगलकर जोर-जोर से हंसने लगा.
महाराष्ट्र के नागपुर में एक शख्स की हत्या और थाने में आरोपी के सरेंडर का कुछ अजीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां आरोपी ने अवैध संबंध के चलते अपनी शादीशुदा प्रेमिका के पति को मौत के घाट उतार दिया. अजीब बात ये है कि हत्या के बाद वह सरेंडर करने खुद थाने पहुंचा तो सब सच उगलकर जोर-जोर से हंसने लगा. यह मामला शहर के पाचपावली पुलिस थाना अंतर्गत का है. पुलिस ने हत्या के मामले मे रजत उर्फ गितेश कलमेश उके को गिरफ्तार किया है. वहीं मृतक का नाम शेरा सूर्यप्रकाश मलिक बताया जा रहा है. मृतक शेरा को आरोपी और उसके पत्नी के अवैध संबध के बारे मे पता चल गया था. लेकिन आरोपी ने उल्टा शेरा को ही अपनी पत्नी से दूर रहने के लिए चेता दिया था.इस बात को लेकर मृतक और आरोपी में बीते कुछ दिनो से विवाद जारी था.
घटना के दिन शेरा अपनी गाड़ी से जा रहा था, तभी रजत अपने दोस्त भोजराज कुंभारे के साथ उसके सामने पहुंचा और विवाद करने लगा. रजत ने अपने दोस्त के साथ मिलकर शेरा पर चाकू से 25 से 30 वार किए. मौके पर ही शेरा की मौत हो गई. प्रेमिका के पति की हत्या करने के बाद आरोपी आत्मसमर्पण करने पुलिस थाने पहुंचा और जोर-जोर से हंसने लगा.
पाचपावली पुलिस थाने के इन्स्पेक्टर ने बताया है की अवैध संबध के चलते यह हत्या हुई है. पुलिस ने रजत उके और उसके एक दोस्त भोजराज कुंभारे पर हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








